Uncategorized

प्रथम नवरात्र पर मां समलेश्वरी के दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ …

चांपा। शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन चांपा जमींदारी की मुख्य कुलदेवी मां समलेश्वरी के दरबार में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। नवरात्रि के पहले दिन मां का श्रृंगार आदिशक्ति के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री के रूप में किया गया। मां के दिव्य और मनमोहक स्वरूप के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
नवरात्रि के शुभारंभ के साथ ही मंदिर में आस्था और भक्ति का वातावरण बना हुआ है। श्रद्धालु मां के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, नवरात्रि के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की आराधना की जाती है। मां समलेश्वरी के दरबार में भी भक्तों की गहरी आस्था देखने को मिल रही है। नवरात्रि के नौ दिनों तक मां के विभिन्न स्वरूपों की पूजा-अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है।

Related Articles