छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

आन-बान-शान से नपाध्यक्ष जय थवाईत ने फहराया तिरंगा: नपा सहित विभिन्न जगहों पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज …

चांपा। नगर पालिका अध्यक्ष जय थवाईत ने आज 26 जनवरी को शहर के विभिन्न जगहों में ध्वजारोहण किया।नपाअध्यक्ष जय थवाईत सुबह 7:30 बजे नगर पालिका कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इसके बाद वे सुबह 7:45 बजे आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल,सुबह 9:45 बजे भालेराय मैदान एवं 10 बजे स्वामी विवेकानंद गार्डन में तिरंगा लहराया। इन सभी जगहों में ध्वजारोहण के बाद सस्वर राष्टगान गाया गया साथ ही मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जाएगा।इस मौके पर सभी शासकीय और अशासकीय संस्थाओं में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आन,बान और शान से ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

इस मौके पर नपाध्यक्ष जय थवाईत ने कहा कि यह संविधान ही है जो भारत के नागरिकों के एक सूत्र में बांधे रखता है इसलिए यह दिन हमारे लिए बेहद खास है। संविधान वह दस्तावेज है जो बताता है कि भारत सरकार कैसे काम करती है और इस देश नागरिकों के क्या अधिकार व कर्तव्य हैं। यह दिन भारत में राष्ट्रीय पर्व के तौर पर मनाया जाता है।वैसे तो हर साल गणतंत्र दिवस पर देश के हर राज्य में कई कार्यक्रम होते हैं लेकिन सबसे बड़ा कार्यक्रम दिल्ली के राजपथ पर होता है। राजपथ पर गणतंत्र दिवस की भव्य परेड निकलती है जिसमें हमारे देश की सैन्य ताकत और सांस्कृतिक विविधता की झलक देखने को मिलती है।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech
IMG 20230126 WA0004 Console Corptech

नगरपालिका अध्यक्ष जय थवाईत ने चांपा शहर सहित देशवासियों को राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार की गांव, गरीब, किसान सहित सभी वर्गों के हित में चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताया।

IMG 20230126 WA0005 Console Corptech

Related Articles