छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

राज्य स्तरीय रामायण मानस गायन प्रतियोगिता में देवकुमार मानस मंडली को मिला तीसरा स्थान, जिले का बढ़ाया मान

जांजगीर-चांपा। राज्य स्तरीय रामायण मानस गायन प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ में जनपद पंचायत बलौदा की ग्राम पंचायत कुदरी की देव मानस मंडली ने प्रतिनिधित्व करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया। इस उपलब्धि पर जिला कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. ज्योति पटेल ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

राज्य स्तरीय रामायण प्रतियोगिता में जिला पिछले तीन सालों से लगातार स्थान प्राप्त कर रहा है। रामायण प्रतियोगिता के प्रथम वर्ष में प्रथम स्थान, दूसरे वर्ष तीसरा स्थान एवं इस बार तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। राज्य स्तरीय रामायण प्रतियोगिता पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम रायपुर संचालनालय में संस्कृति एवं राजभाषा विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें जिले का प्रतिनिधित्व देवकुमार मानस मंडली ग्राम कुदरी ने किया। मानस गायन प्रतियोगिता अरण्य कांड पर आधारित थी, जिसमें मंडली ने अपनी प्रस्तुति देकर सभी का मनमोह लिया। देव मानस मंडली कुदरी में प्रमुख गायक देवकुमार सोनझरी ने बताया कि रायपुर में 27 से 29 मई तक राज्य स्तरीय रामायण मानस गायन प्रतियोगिता में प्रस्तुति दी। इसमें उनकी मंडली को बहुत सराहा गया और तीसरे स्थान के लिए चयनित होने पर 2 लाख की राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan 1 Console Corptech

मानस मंडली में हारमोनियम पर देवकुमार, तबला पर रामेश्वर प्रसाद, खनझनी कोरस रमेश, टीकाकार में अर्जुन,खनझनी कोरम में नारायण प्रसाद, मंजीरा पर शिवशंकर, तृत्य प बरातुराम, बांसुरी, बैंजो पर दशरथ मौजूद रहे। इनके अलावा जनपद पंचायत नोडल अधिकारी तानसेन साहू,द्वारिका प्रसाद यादव ग्राम पंचायत कुदरी सरपंच प्रतिनिधि आरके यादव उपस्थित रहे।

Related Articles