छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

चांपा नगर पालिका की महिला कर्मचारी गिरफ्तार, अनुकम्पा नियुक्ति दिलाने के नाम पर ठगी, शहर में मचा हड़कंप…

जांजगीर चांपा। नगर पालिका चांपा में पदस्थ महिला एक कर्मचारी पर अनुकम्पा नियुक्ति दिलाने के नाम पर 2 लाख 80 हजार रुपए की ठगी करने का सनसनीखेज आरोप लगा है। फिलहाल चांपा पुलिस ने मामले की शिकायत पर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

पुलिस के अनुसार चांपा पुलिस को शिकायत मिली थी कि नगरपालिका में पदस्थ महिला कर्मचारी रीना चावरिया ने सफाई कर्मचारी स्वर्गीय चंद्रशेखर सोनवानी के पुत्र शेर सोनवानी से अनुकंपा नियुक्ति में बाबू बनाने का झांसा देकर उससे 2 लाख 80 हजार रुपए ले लिया। इसके बावजूद उसे अनुकम्पा नियुक्ति नहीं मिली। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जब पड़ताल शुरू की और महिला कर्मचारी को तलब किया, तब सच्चाई खुद-ब-खुद सामने आ गई। पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी कर्मचारी रीना चावरिया को गिरफ्तार कर जेल दाखिल करा दिया है। इधर नगरपालिका चांपा के किसी कर्मचारी पर इस तरह की गंभीर कार्रवाई से शहर में हड़कंप मच गया है।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

Related Articles