छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

कोरबी धान खरीदी केन्द्र में फर्जी पंजीयन कर गबन करने वाले 02 आरोपियों को बलौदा पुलिस ने धर दबोचा…

बलौदा। जिला दंडाधिकारी जांजगीर चांपा द्वारा गठित टीम के जांच प्रतिवेदन के आधार पर प्रार्थी मुकेश पाण्डेय मैनेजर ग्रामीण सहकारी बैंक बलौदा द्वारा लिखीत आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया की श्रीमती पुजा अग्रवाल एवं अन्य द्वारा धान खरीदी केन्द्र में किसानो का फर्जी पंजीयन कर फर्जीवाडा कर 4 लाख रुपए से अधिक निकाल लिया गया है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

प्रकरण में विवेचना के दौरान मनोज अग्रवाल तथा सीमा अग्रवाल निवासी डोंगरी का सलिप्ता पाये जाने से नाम जोडा गया है। प्रकरण के अन्य आरोपिया सीमा अग्रवाल एंव पुजा अग्रवाल माननीय छ.ग. हाईकोर्ट बिलासपुर से अग्रीम जमानत पर है। प्रकरण के आरोपी जितेन्द्र अग्रवाल उर्फ छोटू, मनोज अग्रवाल उर्फ डब्बू के द्वारा शासन की राशि का कूट रचना कर 4 लाख 5 हजार रूपए का राशि गबन करना पाये जाने पर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया। इस कार्रवाई मे थाना प्रभारी बलौदा उप निरी. गोपाल सतपथी, सउनि कृष्णपाल सिंह कंवर प्र.आर. अरूण कौषिक , आर. दिलीप माथुर , जितेन्द्र कुर्रे ,महेश राज की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

WhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech

Related Articles