छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

पुन: बने जिला कांग्रेस के प्रवक्ता नागेन्द्र गुप्ता…

चांपा। स्थानीय नगरपालिका परिषद के पार्षद तथा जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता नागेन्द्र कुमार गुप्ता को नवगठित जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी में पुन: प्रवक्ता पद का दायित्व सौंपा गया है। उनकी कार्य कुशलता को देखते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह ने उन्हें यह जवाबदारी पुन: सौंपी है। उल्लेखनीय है कि स्थानीय वार्ड क्रमांक-21 के पार्षद है। उन्हें इसके पूर्व रश्मि गभेल की अध्यक्षता वाली जिला कांग्रेस कमेटी में प्रवक्ता पद का दायित्व सौंपा गया था। उन्होंने अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करते हुए भाजपा शासन के खिलाफ कई आंदोलन का संचालन किया और जेल भी गए हैं गिरफ्तारी दी।आज भी उनके खिलाफ आंदोलन संबंधित केस दर्ज हैं। न्यायालय में प्रकरण चल रहा है दो हजार अट्ठारह के आम चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल चुनाव अभियान के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत की उपस्थिति में आयोजित आमसभा का सफल संचालन किया था एवं समय-समय पर मीडिया में पार्टी का पक्ष मजबूती से रखा। इसे देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत की अनुशंसा पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह ने उन्हें पुन: पार्टी के जिला प्रवक्ता पद पर नियुक्त किया है। गुप्ता को पुन: जिला कांग्रेस का प्रवक्ता नियुक्त किए जाने पर नगरपालिका के कांग्रेस पार्षदों सहित स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console Corptechmahendra Console Corptech

rajangupta Console Corptech

Related Articles