Uncategorized

नवपदस्थ एसडीएम शशिकुमार चौधरी का किया  स्वागत …

चांपा। चांपा के नवपदस्थ अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (एसडीएम) शशिकुमार चौधरी का सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राठौर एवं जिला संयोजक राजीव नयन शुक्ला ने सौजन्य मुलाकात कर स्वागत किया।
इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने नवपदस्थ एसडीएम शशिकुमार चौधरी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान शिक्षा एवं प्रशासन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा भी हुई। संघ पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि एसडीएम के नेतृत्व में चांपा अनुविभाग में प्रशासनिक कार्यों को और बेहतर गति मिलेगी तथा आमजन की समस्याओं के निराकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
इस अवसर पर सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles