Uncategorized

अवैध नशीली कैप्सूल बिक्री मामले में चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार ..

img 20260313 wa00724634596302223344975 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। पुलिस ने अवैध रूप से नशीली कैप्सूल की बिक्री के मामले में एंड टू एंड विवेचना के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 880 नग नशीली कैप्सूल, जिसकी अनुमानित कीमत 8,200 रुपये बताई गई है, बरामद की गई है। इससे पहले इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 10 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल से दो व्यक्ति कोरबा की ओर से कोसमंदा गांव की तरफ आ रहे हैं, जिनके पास भारी मात्रा में नशीली कैप्सूल है। सूचना पर थाना चांपा पुलिस ने कोसमंदा रोड पर घेराबंदी कर पल्सर मोटरसाइकिल को रोका। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम रामकिशोर कश्यप और प्रदीप पटेल बताया।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 469 स्ट्रीप में कुल 3,752 नग नशीली कैप्सूल (कीमत लगभग 34,813 रुपये), घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 11 BM 2797, दो मोबाइल फोन और 200 रुपये नगद जब्त किए गए। दोनों आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।गिरफ्तार आरोपियों में प्रकाश चौहान (32 वर्ष), निवासी जेपी कॉलोनी रामनगर कोरबा तथा सुनील विश्वकर्मर्मा उर्फ शिबू (27 वर्ष), निवासी रामसागर पारा वार्ड क्रमांक 2, थाना कोतवाली कोरबा शामिल हैं।

जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में मामले की गहन विवेचना जारी रही। इसी क्रम में पुलिस ने प्रकाश चौहान और सुनील विश्वकर्मा उर्फ शिबू, दोनों निवासी कोरबा, को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Related Articles