Uncategorized

दो सगी बहनों ने रामबांधा तालाब के जलकुम्भी नार में फसे गाय को सकुशल बाहर निकाला …

img 20240518 1515368848679738227778357 Console Corptech

🔴 दो सगी बहन श्रीमती रेणुका देवांगन और श्रीमती जानकी देवांगन ने दिया साहस का परिचय,सकुशल गाय को तालाब से बाहर निकालते हुए

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

चांपा। रामबांधा तालाब चांपा के किनारे बन रहे शिव पंचायत मंदिर निर्माण को देखने गयी दो सगी बहनो ने जब देखा कि तालाब के किनारे एक गाय जलकुम्भी के नार में फसकर तालाब के गहरे पानी तक चली गई थी।उस गाय की विषम परिस्थिति को देख कर दोनों बहनो के द्वारा साहस का परिचय देते हुए बिना समय गवाए दोनों ने तालाब में उतरकर धारदार चाकू से पानी के अंदर गाय के पैर एवं शरीर में फसे जलकुम्भी नार को बाहर निकला जिसके बाद गाय ने राहत की साँस ली तब आसपास उपस्थित लोगो की मदद से गाय को सकुशल बाहर निकाला गया।

WhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech
img 20240518 1515078388770187214819565 Console Corptech

दोनों बहन श्रीमती रेणुका देवांगन , श्रीमती जानकी देवांगन रानी रोड देवांगन पारा चांपा जब हमने दोनों बहनो से इस बारे में बात की तब उन्होंने बताया की जब हमने गाय को उस स्थिति में देखा जिसमे उसका पूरा शरीर जलकुम्भी नार से फसा हुआ था केवल सास लेने के लिए सर बाहर था तब बिना समय गवाए मन में ऐसा आया की ऐसा क्या करे जिससे गाय सकुशल बाहर निकल जाये। बाहर खड़े लोग भी अपने अपने तरीके से बाहर निकलने के लिए काम कर रहे थे। गाय जलकुम्भी, नार में फसे होने के कारण नहीं निकल पाया तब पानी में उतर कर जलकुम्भी नार को काटे जिससे गाय को बाहर निकाला गया।

Related Articles