छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

विकसित भारत संकल्प यात्रा हितग्राहियों को गांव में ही मिल रहा योजनाओं का लाभ …

 जांजगीर-चांपा। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शासकीय योजनाओं का प्रचार वाहन आज जिले के अकलतरा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत बनाहिल, किरारी, बलौदा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत पनोरा, बुड़गहन, नवागढ़ जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत महंत, अमोरा और खैरा में पहुंचा और अधिकारियों-कर्मचारियों ने ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की जानकारी दी। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर के खुंटे ने जनपद पंचायत बलौदा की ग्राम पंचायत पनोरा में चल रहें शिविर का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देश दिए और हितग्राहियों से चर्चा भी की।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech
img 20231221 wa00304129591656718701684 Console Corptech

विकसित भारत संकल्प यात्रा में राजस्व विभाग, खाद्य विभाग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशुधन विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, सहित विभिन्न विभागों के द्वारा कार्यक्रम में स्टॉल लगाकर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत् हितग्राहियों ने योजनाओं के माध्यम से हुए उनके जीवन परिवर्तन की अपनी कहानी को आम ग्रामीणों के साथ साझा किया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश जन-जन तक पहुंचाने हेतु विविध गतिविधियों का आयोजन जिले के सभी ग्राम पंचायतों में आयोजन किया जा रहा है। उपस्थित सभी लोगों द्वारा विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया गया। ग्रामीणों में शिविर में पहुंचकर पात्रतानुसार योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन भी दिए। इस दौरान स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य संबंधित जानकारियों से ग्रामीणों को अवगत कराया गया एवं स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console Corptechrajan Console Corptech

विकसित भारत संकल्प यात्रा – शुक्रवार को इन ग्राम पंचायतों में पहुंचेगी  विकसित भारत संकल्प यात्रा 22 दिसम्बर को जिले के बम्हनीडीह जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत बम्हनीडीह, सोनाईडीह, अकलतरा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत झलमला, पकरिया झूलन, पामगढ़ जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत कोसीर, ससहा, बलौदा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत कोरबी, बिरगहनी ब, नवागढ़ जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत अवरीद, चौराभांठा, सेमरा और तेंदूआ में आयोजित किया जाएगा।

Related Articles