Uncategorized

जय श्रीराम के जयकारों से राममय हुआ,विधायक एवं कलेक्टर ने बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना …

img 20240710 wa00317959609564099153781 Console Corptech

🔴 श्री रामलला दर्शन योजना के लिए जिले के 187 राम भक्तों की टोली हुई रवाना।तीर्थयात्रियों ने श्री रामलला दर्शन योजना की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री का किया आभार व्यक्त …

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

जांजगीर चांपा। श्री रामलला दर्शन योजना के तहत बिलासपुर के रेलवे स्टेशन से अयोध्या जाने वाली विशेष ट्रेन आज जिले के 187 राम भक्तों की टोली एवं 10 एस्कार्ट ऑफिसर को लेकर रवाना हुई। इस अवसर पर आज खोखरा चौक जांजगीर में विधायक जांजगीर-चांपा ब्यास नारायण कश्यप, कलेक्टर आकाश छिकारा एवं जनप्रतिनिधियों ने राम भक्तों को जांजगीर से रेलवे स्टेशन बिलासपुर तक ले जाने वाली बस को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस अवसर पर विधायक ब्यास नारायण कश्यप ने रामलला दर्शन के लिए रवाना हो रहे सभी श्रद्धालुओं को सकुशल यात्रा की शुभकामनाएं दी। उन्होंने सभी नागरिकों से कहा कि शासन की योजना का अधिक से अधिक लाभ लें।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech
img 20240710 wa00328499483716485058220 Console Corptech

श्रद्धालु बलराम पांडे ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव से द्वारा निकाली गई श्री राम लाल दर्शन योजना बहुत ही अच्छी योजना है। जिसके माध्यम से हम सुविधाओं के साथ निशुल्क अयोध्या जाकर भगवान श्री राम लाल जी के दर्शन कर पा रहे हैं। यह हमारे लिए बहुत ही बड़ी सौभाग्य की बात है। राकेश तिवारी ने उत्साह के साथ मुख्यमंत्र विष्णुदेव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि श्री रामलला दर्शन योजना बहुत ही अच्छी योजना है। जिसके माध्यम माध्यम से हम निशुल्क अयोध्या जाकर भगवान श्री रामलाल के दर्शन करने जा पा रहे हैं। उन्होंने श्री राम लला के दर्शन के लिए भेजने के लिए राज्य सरकार को बहुत-बहुत धन्यवाद देते हुए कहा कि भगवान मुख्यमंत्री को हमेशा सुखी रखे। तीर्थयात्रियों ने श्री रामलला दर्शन योजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन की बहुत अच्छी योजना है। आज इस अवसर पर खोखरा चौक जांजगीर जय श्री राम के नारो से गुंजायमान हो गया। इस दौरान पार्षद रितेश यादव, सहायक कलेक्टर दुर्गा प्रसाद अधिकारी, अपर कलेक्टर एस पी वैद्य, जिला पंचायत गोकुल कुमार रावटे सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

एस्कार्ट ऑफिसर के साथ 187 राम भक्तों की टोली हुई रवाना – जिले के 187 राम भक्तों की टोली एवं एस्कार्ट ऑफिसर को लेकर रवाना हुई। जिनमें जनपद पंचायत नवागढ़ से 27, जनपद पंचायत बम्हनीडीह से 27, जनपद पंचायत पामगढ़ से 27, जनपद पंचायत अकलतरा से 28, बलौदा जनपद पंचायत से 28 एवं सभी नगरीय निकाय से 45 यात्री और 05 एस्कार्ट ऑफिसर शामिल हैं।

Related Articles