Uncategorized

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चांपा ने श्रद्धा से मनाया स्व. राजीव गांधी का शहादत दिवस …

img 20260521 wa00308112543650098861922 Console Corptech

चांपा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चांपा द्वारा भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि को शहादत दिवस के रूप में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने स्व. राजीव गांधी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश अग्रवाल द्वारा स्व. राजीव गांधी के तैलचित्र पर दीप-प्रज्वलन से हुई। उन्होंने अपने संबोधन में स्व. राजीव गांधी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश ने एक दूरदर्शी और युवा प्रधानमंत्री को खोया है, जिसकी क्षति कभी पूरी नहीं हो सकती। उन्होंने आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।
जिला महामंत्री नागेंद्र गुप्ता ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आतंकवाद के विरुद्ध मजबूती से खड़े रहने की बात कही और उपस्थित कांग्रेसजनों को इसके खिलाफ शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन कर रहे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील साधवानी ने सभी से दो मिनट का मौन रखवाकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कराई, इसके पश्चात कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।

img 20260521 wa00325555132863473966145 Console Corptech

शहादत दिवस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, ब्लॉक अध्यक्ष सुनील साधवानी, उपाध्यक्ष किशन सोनी, महामंत्री नागेंद्र गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अनिल मोदी, राज सरोज, वरिष्ठ कांग्रेसी उमेश तिवारी, ब्लॉक उपाध्यक्ष हरीश श्रीवास, भालचंद्र तिवारी, रामबाई स्वर्णकार, माणिक मसीह, गुलशन सोनी, ब्लॉक महामंत्री रंजन कैवर्त, अनिल बनकर, व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राज अग्रवाल, पार्षद अंजली देवांगन, पार्षद पवन साहू, पार्षद दुर्गा कुर्रे, पार्षद पवन आर्य, ब्लॉक सचिव जीवन बंजारे, सेक्टर प्रभारी संजय देवांगन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Related Articles