
सक्ती। मां महामाया की पावन नगरी सक्ती में 4 जनवरी से 12 जनवरी 2025 तक संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस आध्यात्मिक कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में धार्मिकता और आध्यात्मिकता का प्रचार-प्रसार करना है।यह आयोजन कांस्य नगरी, राम सप्ताह चौक, कसेर पारा सक्ती में होगा। कथा का समय दोपहर 2 बजे से रखा गया है। कथा व्यास पं. कृष्णा तिवारी (तागा वाले), पावन सानिध्य पं. भोला शंकर तिवारी द्वारा होगा।
विशेष कार्यक्रम: 1. कलश यात्रा: 4 जनवरी 2025।
2. कथा प्रारंभ (गौकर्ण चरित्र): 5 जनवरी 2025।
3. शिव-सती चरित्र: 6 जनवरी 2025।
4. नरसिंह अवतार: 7 जनवरी 2025।
5. श्री कृष्ण प्राकट्य: 8 जनवरी 2025।
6. गोवर्धन पूजा: 9 जनवरी 2025।
7. रुक्मिणी विवाह: 10 जनवरी 2025।
8. सुदामा चरित्र: 11 जनवरी 2025।
9. सहस्त्रधारा पूर्णाहुति: 12 जनवरी 2025।
इस धार्मिक आयोजन का प्रबंधन कसेर पारा और शक्ति नगरवासियों द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं और भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में शामिल होकर कथा का लाभ उठाने की अपील की है।यह कथा समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को सुदृढ़ करने के साथ-साथ जीवन के नैतिक मूल्यों को समझने का मार्ग प्रशस्त करेगी। आयोजन स्थल पर सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं और भक्तजनों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी