Uncategorized

सोना-चांदी महंगाई को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च, केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी …

img 20260518 wa00442082793440213176404 Console Corptech

चांपा। सोना-चांदी की लगातार बढ़ती कीमतों और केंद्र सरकार के “एक साल सोना न खरीदो” जैसे बयानों के विरोध में ब्लाक कांग्रेस कमेटी चांपा द्वारा बुधवार शाम जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेश एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर यह विरोध पार्थ ज्वेलर्स, सदर बाजार रोड तक पैदल मार्च के रूप में किया गया, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ अपना आक्रोश जताया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसजनों ने “मोदी सरकार इस्तीफा दो”, “जब से भाजपा आई है, कमर तोड़ महंगाई लाई है” जैसे नारों के साथ विरोध दर्ज कराया। प्रतीकात्मक विरोध के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्थ ज्वेलर्स में सोना-चांदी की बजाय झालमुड़ी खरीदकर बढ़ती महंगाई पर तंज कसाइस मौके पर जिला प्रवक्ता नागेंद्र गुप्ता ने पार्थ ज्वेलर्स के संचालक केशव सोनी से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। ज्वेलरी संचालक ने बताया कि बीते एक सप्ताह से सोना-चांदी की बिक्री पूरी तरह ठप है, बोहनी तक नहीं हो पा रही, जिससे व्यापारियों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील साधवानी के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के चलते महंगाई चरम पर है, जिसका सीधा असर आम जनता और छोटे व्यापारियों पर पड़ रहा है। कांग्रेस ने सरकार से महंगाई पर तत्काल नियंत्रण करने की मांग की। कार्यक्रम का संचालन सुनील साधवानी ने किया जबकि आभार प्रदर्शन मंडल अध्यक्ष अनिल मोदी द्वारा किया गया।

प्रदर्शन में प्रमुख रूप से ब्लाक अध्यक्ष सुनील साधवानी,जिला उपाध्यक्ष किशन सोनी, पूर्व अध्यक्ष जय थवाईत, मण्डल अध्यक्ष अनिल मोदी, राज सरोज,जिला महामंत्री, सेवक बुटू देवांगन, नागेंद्र गुप्ता,गुलशन सोनी, महिला शहर अध्यक्ष गीता केशव सोनी,पार्षद,अंजली देवांगन, पवन साहू, पवन आर्य, डॉ गोविंद देवांगन,पूर्व पार्षद डुग्गु प्रधान, केशव सोनी,व्यापार प्रकोष्ट जिलाध्यक्ष राज अग्रवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी समद बेग,हरदयाल तंवर,अनिल बनकर, कविता देवांगन,इकबाल अंसारी, जीवन बंजारे,दिलीप दास,पुनिराम देवांगन,राम साधवानी, इतवारी यादव, राकेश जोशी,  बसंत भार्गव, भोला महंत, गणेश विश्वास, छबिलाल पटेल, सहित कांग्रेसजन आम नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles