छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बने जितेन्द्र देवांगन …

जांजगीर-चाम्पा। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अरुण साहू की सहमति से भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत द्वारा जिला मुख्यालय जांजगीर निवासी जितेंद्र देवांगन को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

2006 से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में छात्र राजनीति आरंभ करते हुए लगातार छात्रों के हित में काम करते हुए प्रदेश सहमंत्री तक दायित्वों का निर्वहन किये व सन 2014 -15 में ठाकुर छेदीलाल शासकीय महाविद्यालय के छात्र संघ के अध्यक्ष निर्वाचित हुए उसके पश्चात भारतीय जनता युवा मोर्चा में जिला महामंत्री, प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी भी निर्वहन इनके द्वारा किया गया अभी वर्तमान में जांजगीर – नैला नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 11 से पार्षद भी है। श्री देवांगन के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर भाजपा प्रदेश सोशल मिडिया प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर, प्रदेश महामंत्री भारत तिब्बत सहयोग मंच अनुराग तिवारी, सोशल मिडिया प्रदेश कार्य समिति सदस्य अभिमन्यु राठौर, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश कार्य समिति सदस्य राहुल सेन, भारत तिब्बत सहयोग मंच जिलाध्यक्ष सुदीप उपाध्याय, अजीत पटेल, राजीव सेन, जतिन देवांगन, सुनील राठौर, पंकज राठौर, राजा बरेठ सहित अन्य साथियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनकी उज्जवल भविष्य की कामना की

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

Related Articles