Uncategorized

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के जिला मुख्य आयुक्त शेखर चंदेल की मिली लाश, हत्या या आत्महत्या पुलिस जांच में जुटी …

जांजगीर-चांपा। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के जिला मुख्य आयुक्त,छत्तीसगढ़ के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के छोटे भाई शेखर चंदेल का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। उनके भाई की लाश रेल की पटरी से बरामद की गई है। सूचना पर जांजगीर-चांपा जिले के एसपी पुलिस के आला अफसरों के साथ मौके पर पहुँच गए है। उनकी लाश नैला रेलवे स्टेशन के आगे बरामद की गई है। शेखर चंदेल ने आत्महत्या की है या उनके साथ किसी तरह की अनहोनी हुई है यह तय नहीं है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया हैशेखर चंदेल की मौत की खबर सुनते ही जांजगीर सहित आसपास में दुःख भरा माहौल छाया हुआ है राजनीतिक हलकों में खलबली मच गई है।

घटना स्थल पर लोगों की भींड़..

Related Articles