Uncategorized

अवैध फटाका के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार,पामगढ़ पुलिस कार्यवाही …

img 20241026 wa00849050312343648987578 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में जिले में अवैध फटाका की भंडारण एवं बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा अवैध रूप से फटाखा बिक्री हेतु रखने वालों के विरुद्ध कार्यवाही किया गया जिसमें मुखबिर सूचना पर दिनांक 26/10/2024 को रेड कार्यवाही किया गया जिसमे आरोपी आकाश मिश्रा उम्र 27 साल निवासी धनेली के कब्जे से कार्टून, बोरी में भरा विभिन्न प्रकार के फटाखा कीमती 211025/ रू को बरामद किया गया है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2025 10 01 at 13.56.11 Console Corptech
img 20241026 wa00829116792700309144195 Console Corptech

इसी प्रकार आरोपी बनवासी राठौर उम्र 31 साल निवासी धराशिव थाना पामगढ़ के कब्जे से प्लास्टिक के बोरी में रखे विभिन्न प्रकार के अवैध पटाखा कुल कीमती 47544/ रू को बरामद किया गया। आरोपियो का कृत्य धारा 9 (ख) विस्फोटक अधिनियम 1884 का घटित करना पाए जाने से विधिवत कार्यवाही कर थाना पामगढ़ में अलग अलग अपराध पंजीबद्ध कर आरोपीयो को विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

WhatsApp Image 2025 10 01 at 21.40.40 Console Corptech

उक्त कार्यवाही मे उपनिरी. मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़, म.प्रधान आर. बालमती यादव, मंजू सिंह आर. दीपक कश्यप, सूरज पाटले, भुनेश्वर साहू, सीताराम सूर्यवंशी एवं थाना पामगढ़ स्टाफ का योगदान रहा।

Related Articles