Uncategorized

डिजिटल जनगणना 2027 का कार्य तेज, कई ब्लॉकों में शत-प्रतिशत हाउस लिस्टिंग पूर्ण …

img 20260505 wa00446779880819214287367 Console Corptech

बलौदा। भारत सरकार द्वारा संचालित डिजिटल जनगणना 2027 के तहत बलौदा तहसील क्षेत्र में जनगणना का कार्य सुव्यवस्थित और तेज गति से हो रहा है। अभियान के प्रथम चरण में हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (HLB) का कार्य प्राथमिकता से किया जा रहा है, जिसमें शुरुआती दौर में ही कई ब्लॉकों में शत-प्रतिशत प्रगति दर्ज की गई है।

जिला कलेक्टर जन्मेजय महोबे के मार्गदर्शन एवं जिला जनगणना अधिकारी संदीप ठाकुर के निर्देशन में तहसील स्तर पर फील्ड अमला लगातार गांवों का दौरा कर मकान सूचीकरण, सत्यापन एवं डाटा एंट्री का कार्य कर रहा है। प्रशासन द्वारा हर घंटे प्रगति की समीक्षा की जा रही है, ताकि किसी भी क्षेत्र में कार्य प्रभावित न हो। प्रारंभिक चरण में ही कई ब्लॉकों में 100 प्रतिशत कार्य पूर्ण होना प्रशासन की सक्रियता और कर्मचारियों की मेहनत को दर्शाता है। इसी क्रम में ग्राम औराईकला के HLB क्रमांक 0123 की प्रगणक किरण साहू तथा HLB क्रमांक 0125 के प्रगणक राकेश कुमार यादव ने अपना मकान सूचीकरण कार्य पूर्ण कर मिसाल कायम की है। इनके सुपरवाइजर राम मनोहर सोनी की भूमिका भी सराहनीय रही। इसी तरह नवापारा (ब) HLB 015 की प्रगणक जय विश्वकर्मा एवं उनके सुपरवाइजर पुरुषोत्तम कुमार सोनी, साथ ही HLB 0134 एवं 0137 के प्रगणक अरविंद लहरें ने भी कार्य को समय पर पूर्ण कर उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।

बलौदा तहसीलदार टेकेंद्र नुरूटी ने सभी प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को बधाई देते हुए अन्य कर्मचारियों से भी शीघ्र कार्य पूर्ण करने का आह्वान किया। उन्होंने सभी को प्रतिदिन प्रगति दर्ज करने के निर्देश दिए, जिससे कार्य में गति और पारदर्शिता बनी रहे। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे सही एवं पूर्ण जानकारी देकर इस राष्ट्रीय दायित्व को सफल बनाने में सहयोग करें।

Related Articles