Uncategorized

गुरुनानक देव जयंती पर निकाली शोभायात्रा : लोगों ने कई जगह किया स्वागत,लंगर में बांटी गई प्रसादी …

img 20241115 wa00738165899462203513545 Console Corptech

🔴 चांपा में गुरु नानकदेव का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। गुरुद्वारों में सबद कीर्तन और लंगर का आयोजन किया गया। शोभायात्रा सोझी घाट से शुरू होकर नगर भ्रमण करते हुएबरपाली चौक गुरुसिंह सभा गुरुद्वारे में समाप्त हुई।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

चांपागुरु नानकदेव का प्रकाश पर्व शुक्रवार को सिख परिवारों ने धूमधाम से मनाया। एक दिन पहले से सजाए गए शहर के गुरुद्वारों में सबद कीर्तन के बाद लंगर का आयोजन किया गया। सायं 5 बजे सोझी घाट गुरुद्वारे से गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नगर के भ्रमण के बाद बरपाली चौक गुरुसिंह सभा गुरुद्वारे में समाप्त हुई

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech
img 20241115 wa00796129373183790386053 Console Corptech

सिख धर्म के पहले गुरु नानकदेव का जन्म कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन हुआ था। गुरु नानकदेव का प्रकाश पर्व मनाने की तैयारियां शहर में एक सप्ताह पहले ही से शुरू कर दी थी। शुक्रवार को सुबह से ही शहर स्थित गुरुद्वारों में सिख परिवार के लोग जुटने लगे थे। चांपा स्थित गुरुद्वारा सिंहसभा में गुरु नानकदेव के प्रकाश पर्व पर सुबह से अखंड पाठ साहब का समापन किया गया। इसके बाद कीर्तन दरबार सजाया गया।

img 20241115 wa00802956817371675884366 Console Corptech

लोगों ने शोभायात्रा का किया जमकर स्वागत – शहर के प्रमुख रास्तों से निकले शोभायात्रा पर जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। सिख समाज के आराध्य और संस्थापक गुरु नानकदेव जी के 555 वें प्रकाश उत्सव का पर्व स्थानीय सिंधी समाज के लोगों की ओर से प्रकाश पर्व के रूप में मनाया गया। इस दौरान गुरुद्वारा को फूलों से सजाया गया।सिंधी समाज के लोगों ने महाप्रभात फेरी एवं लंगर का आयोजन किया गया। गुरु नानक जयंती पर शोभायात्रा निकलने के दौरान शहर के लायंस चौक व अन्य स्थानों पर सामाजिक संगठन के लोगों ने जमकर स्वागत किया।

Related Articles