Uncategorized

पूर्व नपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने डामरीकरण प्रारंभ होने पर जताया आभार …

img 20241127 wa00612806768022692217333 Console Corptech

चांपा। शहर के थाना चौक से लेकर सुभाष चौक तक डामरीकरण के लिए हुए टेंडर का मामला मीडिया में आने के बाद नगरपालिका सीएमओ नींद से जागे और आज से डामरीकरण का काम प्रारंभ करा दिया गया है। लेकिन बताया जा रहा है थाना चौक से सिर्फ पोस्ट आफिस तक ही डामरीकरण किया जाएगा। इस तरह आधे अधूरे कार्य कर केवल खानापूर्ति किए जाने से इंकार नहीं किया जा सकता। साथ ही शहर की लाइट व्यवस्था को भी दुरूस्त किए जाने की जरूरत है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2025 10 01 at 13.56.11 Console Corptech
img 20241127 wa0067621450991913577909 Console Corptech

चांपा के थाना चौक से लेकर सुभाष चौक तक डामरीकरण कराने के लिए दो साल पहले टेंडर निकला था। लेकिन राज्य में सरकार बदलते ही शहर के विकास पर ग्रहण लग गया था। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजेश अग्रवाल सहित अन्य कुछ पार्षदों ने ऐसे विभिन्न कार्यों की जानकारी चाही थी, लेकिन पार्षदों को भी जानकारी देने से सीएमओ आनाकानी कर रहे थे। इस आशय की खबर मीडिया में आई। खबर आने के बाद नगरपालिका सीएमओ नींद से जागे और थाना चौक से डामरीकरण का काम शुरू कराया। बताया जा रहा है डामरीकरण का यह कार्य महज पोस्टआफिस तक ही किया जाएगा। लोगों का कहना है कि डामरीकरण का कार्य सुभाष चौक तक किया जाना चाहिए। इधर, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराने पर सीएमओ भोला सिंह ठाकुर का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने इसके साथ ही शहर की लाइट व्यवस्था को दुरूस्त करने की मांग की है। आपकों बता दें कि शहर के कई वार्ड अंधेरे में डूबा है, जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी हो रही है। शहर के वार्डों में लाइट व्यवस्था को दुरूस्त किए जाने से लोगों को काफी राहत मिलेगी।

WhatsApp Image 2025 10 01 at 21.40.40 Console Corptech

Related Articles