Uncategorized

चांपा नगर पालिका अध्यक्ष पद की रेस में कांग्रेस से सेवक (बुटु) देवांगन होंगे प्रबल दावेदार …

चांपा। नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए आगामी चुनावों में देवांगन बन्धुओं की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है। जनसंख्या और मतदाताओं की संख्या को देखते हुए, अध्यक्ष पद के लिए उनके प्रतिनिधित्व की आवश्यकता पर जोर दिया जा रहा है।

सेवक (बुटु) देवांगन, जो कांग्रेस पार्टी के सक्रिय सदस्य हैं और विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के करीबी माने जाते हैं, देवांगन बन्धुओं की ओर से अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार के रूप में उभर रहे हैं। उन्हें कांग्रेस पार्टी में जिला महामंत्री का पद भी सौंपा गया है और वे नगर के प्रति अपनी सक्रियता और जुझारूपन के लिए जाने जाते हैं।

देवांगन बन्धुओं का मानना है कि उनकी इतनी अधिक संख्या के बावजूद, अध्यक्ष पद के लिए देवांगन प्रत्याशी का चयन नहीं किया गया इसलिए, वे पार्टी से आग्रह कर रहे हैं कि इस बार सेवक (बुटु) देवांगन को मौका दिया जाए।

Related Articles