
चांपा। आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा के कार्यकर्ता धीरज सोनी ने कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले दस वर्षों में नगर विकास के नाम पर केवल पैसे का दुरुपयोग किया गया है।
धीरज सोनी ने कहा, “नगर के निवासी कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार को अपनी आंखों से देख चुके हैं और इस बार वे इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे। भाजपा की डबल इंजन की सरकार को चांपावासी तीसरा इंजन जोड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।”
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन के दौरान नगर के सभी वार्डों में विकास कार्यों की अनदेखी की गई और सरकारी धन का दुरुपयोग कर केवल अपनी जेबें भरी गईं। उन्होंने दावा किया कि इस बार जनता नगर की सभी वार्डों से भाजपा को चुनकर एक नई शुरुआत करेगी।चुनाव प्रचार जोरों पर है, और भाजपा कार्यकर्ताओं का मानना है कि जनता इस बार कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर देगी।
नगर पालिका चुनाव में जनता किसे अपना समर्थन देती है, यह आने वाले दिनों में साफ हो जाएगा, लेकिन दोनों ही पार्टियां अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रही हैं।