Uncategorized

भाजपा प्रत्याशी प्रदीप नामदेव ने मां समलेश्वरी से आशीर्वाद लेकर जनसंपर्क रैली निकाली …

img 20250201 wa00067005435541107017851 Console Corptech

चांपा। नगर पालिका चुनाव के मद्देनजर भाजपा प्रत्याशी प्रदीप नामदेव ने आज नगर में जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। रैली की शुरुआत चांपा की कुलदेवी मां समलेश्वरी के दर्शन और आशीर्वाद लेने के साथ हुई। इस दौरान भाजपा के प्रत्याशी पार्षद, वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

img 20250201 wa00047679402108526192861 Console Corptech

जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा प्रत्याशी ने जनता से संवाद किया और नगर के विकास को लेकर अपनी योजनाएं साझा कीं। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार होने से यदि नगर पालिका में भी भाजपा की सरकार बनती है तो विकास कार्यों को गति मिलेगी। वहीं, उन्होंने पिछले 10 वर्षों में नगर में हुए भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए जनता से भाजपा को समर्थन देने की अपील की।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2025 10 01 at 13.56.11 Console Corptech
img 20250201 1207436247533110649773196 Console Corptech

जनसंपर्क रैली के दौरान नगर की जनता का भी भाजपा प्रत्याशियों को समर्थन मिलता दिखा। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने जनता से मुलाकात कर भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील की। भाजपा नेताओं का कहना है कि यह जनसंपर्क अभियान नगर में भाजपा की मजबूती को दर्शाता है और आगामी चुनाव में पार्टी को भारी समर्थन मिलने की संभावना है।

WhatsApp Image 2025 10 01 at 21.40.40 Console Corptech
img 20250130 wa00021772363973949335513 Console Corptech

Related Articles