Uncategorized

साइबर पुलिस पर गंभीर आरोप, मारपीट,अवैध वसूली और अवैध जब्ती का मामला, एसपी से हुई शिकायत …

img 20250304 wa00645302338365926471704 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। जिले में साइबर पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठे हैं। स्थानीय निवासी श्रीमती रेणु कसेर ने आज पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के पास उपस्थित होकर यह आरोप लगाया है कि 28 फरवरी को साइबर पुलिस ने उनके पति विजय कसेर को झूठे मामले में फंसाकर मारपीट की और उनके घर से ₹4,30,000 नकद जब्त किए, लेकिन आधिकारिक रिकॉर्ड में केवल ₹1,05,000 की जब्ती दिखाई गई।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

रेणु कसेर के अनुसार, लगभग शाम 6 बजे पुलिस उनके घर पहुंची, उनके पति का मोबाइल जब्त किया और अलमारी खोलने के लिए दबाव डाला। जब उन्होंने अलमारी खोली, तो पुलिस ने चार लाख तीस हजार रुपये जब्त कर लिए, लेकिन जब्ती रिपोर्ट में कम राशि दर्ज की। इसके बाद, विजय कसेर को भालेराय मैदान ले जाकर पीटा गया और जबरन अन्य व्यक्ति के नाम लेने के लिए मजबूर किया गया।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech

रेणु कसेर ने यह भी दावा किया कि प्रधान आरक्षक रोहित कहरा ने इस घटना का वीडियो बनाकर अन्य लोगों से रिश्वत मांगी। उन्होंने कहा कि इस मामले से जुड़े सीसीटीवी फुटेज और अन्य रिकॉर्डिंग मौजूद हैं, जो निष्पक्ष जांच में मदद कर सकते हैं।

परिवार ने पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच की मांग की है, ताकि जब्त की गई पूरी राशि वापस मिले और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई हो। इस घटना से स्थानीय समुदाय में आक्रोश है, और निष्पक्ष जांच की मांग जोर पकड़ रही है।

Related Articles