Uncategorized

धान खरीदी अव्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, एसडीएम कार्यालय का घेराव …

img 20260128 wa00426143688244424951198 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। जिले में धान खरीदी में कथित अनियमितताओं, टोकन न मिलने, एग्रीटेक पोर्टल में पंजीयन की समस्या और रकबा कटौती को लेकर कांग्रेस पार्टी एवं किसानों का आक्रोश गुरुवार को सड़कों पर देखने को मिला। चांपा तहसील कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन के पश्चात कांग्रेस नेताओं व किसानों ने एसडीएम कार्यालय का घेराव किया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान एवं कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन का उद्देश्य धान खरीदी की अंतिम तिथि नजदीक होने के बावजूद किसानों की उपज न बिकने के विरोध में शासन का ध्यान आकर्षित करना था।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण हजारों किसानों का धान अब तक नहीं बिक पाया है। किसानों को समय पर टोकन नहीं मिल रहा, एग्रीटेक पोर्टल पर पंजीयन में तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं और रकबा कटौती के चलते किसान अपनी उपज बेचने से वंचित हैं। किसान बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र टोकन जारी कर धान खरीदी सुनिश्चित नहीं की गई, तो कांग्रेस किसानों के अधिकारों की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ेगी।
जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू ने आरोप लगाया कि सरकार की उदासीनता और कुशासन के चलते किसान अपने ही उत्पाद को बेचने के लिए भटकने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि कई किसानों को टोकन मिलने के बावजूद पूरा धान नहीं लिया जा रहा, कहीं आधा तो कहीं 40 प्रतिशत तक धान की कटौती की जा रही है। कुछ स्थानों पर तो टोकन होने के बाद भी धान खरीदी से इनकार किया जा रहा है।
कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील साधवानी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन बम्हनीडीह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रविंद्र शर्मा ने किया

img 20260128 wa00401386599345330555980 Console Corptech

धरना-प्रदर्शन में विधायक प्रतिनिधि गुलज़ार सिंह, प्रदेश सचिव गिरधारी यादव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष पंकज शुक्ला, बाबूलाल जायसवाल, हरीश पाण्डेय, चांपा मंडल अध्यक्ष अनिल मोदी, राज सरोज, किशन सोनी, अवधेश गुप्ता, जिला प्रवक्ता नागेंद्र गुप्ता, शाश्वत दीवान, गौतम राठौर, रोशन बरेठ, रामराज्य पाण्डेय, अमरजीत सलूजा, चंद्रदेव महंत, अंजलि देवांगन, गीता केशव सोनी, पुरुषोत्तम देवांगन, ललित देवांगन, अनिल रात्रे, जिब्बू आर्य, पवन साहू, दुर्गा कुर्रे, डुग्गू प्रधान, बूटू देवांगन, लता श्रीवास, डॉ संतोष यादव, राघवेंद्र नामदेव, मालिकराम यादव, गुलाबुद्दीन खान, रज्जाक खान, गुलशन सोनी, अंजुम अंसारी, उमेश तिवारी, राजेश्वर मिश्रा, भालचंद तिवारी, हेमंत सोनी, तमेंद्र देवांगन, रंजन केंवट, गोविंदा वैष्णव, आसान दीवान, कविता देवांगन, जफर खान, हाशिम खान, भागीरथी दुबे, जितेंद्र जायसवाल, एडवोकेट हीरामन, बहादुर यादव, दीपक बरेठ, शांति सोनी, अनीता प्रकाश, रामबाई स्वर्णकार, रितु तिवारी, गोंदाबाई, सुमित दास, शिवा साहू, अनिल बनकर, साहेब लाल साहू, लाला साहू, दिलेश्वर सूर्यवंशी, दिलेश्वर राठौर, अनिल बनकर, जय सेवायक, संजय साधवानी, अनमोल महंत, योगेंद्र राठौर, गुंडेश्वरु यादव, राजू शर्मा, राजू मुर्तजा सहित सैकड़ों कांग्रेसजन एवं किसान साथी उपस्थित थे ।

Related Articles