Uncategorized

जंगल में जुआ खेलते 3 आरोपी गिरफ्तार, 71,300 रुपये बरामद …

img 20250307 wa00542042234259916991947 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में चौकी पंतोरा क्षेत्र के अंगारखार जंगल में सायबर टीम और पंतोरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में जुआ खेलते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से ₹ 71,300 नगद और 52 पत्ती ताश बरामद की।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console Corptechmahendra Console Corptech

पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के दिशा-निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा (2) के तहत कार्रवाई की है।

rajangupta Console Corptech

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान: राजकुमार सिंह – निवासी तारबहार नाका, वार्ड क्रमांक 29, थाना तारबहार, जिला बिलासपुर, यशवंत यादव – निवासी सरखों, चौकी नैला, थाना कोतवाली, जिला जांजगीर-चांपा, नरेन्द्र कुमार – निवासी खरौद, थाना शिवरीनारायण, जिला जांजगीर-चांपा।

इस संयुक्त ऑपरेशन में सायबर टीम प्रभारी उप निरीक्षक पारस पटेल, चौकी प्रभारी भवानी सिंह, प्रधान आरक्षक मनोज तिग्गा, आरक्षक गिरीश कश्यप, प्रदीप दुबे, रोहित कहरा और शाहबाज खान सहित चौकी पंतोरा पुलिस स्टाफ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Articles