Uncategorized

चैत्र नवरात्रि पर रघु सोनी ने मां समलेश्वरी को अर्पित की काजू और फूलों की माला …

img 20250330 wa00044337138167121948037 Console Corptech

चांपा। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर मां की सेवा और भक्ति का अद्भुत उदाहरण पेश करते हुए श्री खाटू श्याम भक्त रघु सोनी ने कुलदेवी मां समलेश्वरी को काजू और फूलों से सुसज्जित माला अर्पित की। रघु सोनी धार्मिक कार्यों में सदैव समर्पित रहते हैं और भक्ति भाव से सेवा करने में विश्वास रखते हैं।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console Corptechmahendra Console Corptech
img 20250330 wa00341508175508835389947 Console Corptech

उन्होंने बताया कि वे प्रत्येक ग्यारस को श्री खाटू श्याम के दर्शन के लिए जाते हैं और अपनी श्रद्धा व्यक्त करने के लिए विभिन्न तरीकों से भगवान को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं। उनका मानना है कि नवरात्रि के दौरान मां की सेवा करना अत्यंत पुण्यदायक होता है और हर भक्त अपने भाव किसी भी रूप में प्रकट कर सकता है।

rajangupta Console Corptech

स्थानीय श्रद्धालुओं ने भी इस कार्य की सराहना की और इसे भक्ति भाव का एक अनूठा उदाहरण बताया। नवरात्रि के इस पावन अवसर पर भक्तों की आस्था और सेवा भावना पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रही है।इस माला को कलकत्ता फ्लावर के सुमन और रघु ने अपनी मेहनत से बनाया है।

Related Articles