छत्तीसगढ़जांजगीर चांपाराजनीतिक

प्रचार थमने से पहले अफरीद गांव में निकली कांग्रेस की रैली, मीटिंग के जरिए बनाई गई रणनीति …

IMG 20231115 WA0011 Console Corptech

जांजगीर चांपा। आज शाम चुनाव प्रचार थमने से पहले सक्ती विधानसभा क्षेत्र में भी प्रचार अभियान जोरशोर से चला। सक्ती के कांग्रेस प्रत्याशी व कांग्रेस के कद्दावर नेता डॉ. चरणदास महंत को जीताने अफरीद गांव में कार्यकर्ताओं ने बाजे गाजे के साथ रैली निकाली। वहीं बैठक कर कार्यकर्ताओं ने रणनीति बनाई।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2025 10 01 at 13.56.11 Console Corptech
IMG 20231115 WA0010 1 Console Corptech

जांजगीर चांपा जिले के सक्ती विधानसभा के अफरीद गांव में बाजे गाजे के साथ रैली निकाली गई। कांग्रेसजन गांवों में डॉ. महंत को जीताने कोई कसर नहीं छोड़े। गांव में रैली निकालकर कांग्रेस की उपलब्धि बताई गई तो वहीं एकबार फिर कांग्रेस सरकार बनाने का आह्वान किया गया। कार्यकर्ताओं ने मीटिंग कर रणनीति तैयार की। बहरहाल सक्ती में भी कांग्रेस और भाजपा के बीच मुकाबला काफी रोचक हो गया है।

WhatsApp Image 2025 10 01 at 21.40.40 Console Corptech

Related Articles