Uncategorized

मछुआरा समिति का प्रदर्शन पड़ा महंगा, मेन रोड जाम करने पर 21 पर FIR दर्ज …

जांजगीर–चांपा। बिना अनुमति किए गए विरोध प्रदर्शन और चक्का जाम को लेकर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। मछुआरा समिति के सदस्यों द्वारा मत्स्य विभाग कार्यालय के सामने मेन रोड पर यातायात बाधित करने के मामले में थाना सिटी कोतवाली में 21 नामजद आरोपियों सहित अन्य के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सहायक मत्स्य अधिकारी सीताराम अहिरवार, जो सहायक संचालक मत्स्य पालन कुलीपोटा में पदस्थ हैं, ने थाना कोतवाली में लिखित आवेदन देकर बताया कि दिनांक 03.02.26 को दोपहर करीब 1 बजे मछुआरा समिति के पदाधिकारी एवं अन्य लोग अपनी मांगों को लेकर कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कार्यालय के सामने मुख्य मार्ग पर बैठकर चक्का जाम कर दिया, जिससे आम जनता का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।
शिकायत में बताया गया कि प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास करने पर उन्होंने शासकीय कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज की तथा शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की। लगभग 3 घंटे तक मुख्य मार्ग जाम रहने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
पुलिस ने इस मामले में धारा 221 एवं 126(2) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडे ने आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

आरोपियों के नाम :

1- नवीन धीवर
2- गायत्री गायग्वाल
3- ओम प्रकाश धीवर
4- बुधराम धीवर
5- भोजराम धीवर
6- दामोदर धीवर
7- राकेश महंत निवासी कुलीपोटा
8- शिवकुमार धीवर निवासी गोधना
9- करन
10- विजय धीवर
11- सरिता धीवर पति समारु धीवर
12- मीना धीवर
13- मोनू धीवर निवासी कोसा
14- अहिल्या धीवर पति लक्ष्मी प्रसाद निवासी कोसा
15- सविता धीवर निवासी बलौदा
16- सरिता धीवर पति नारद धीवर निवासी घडोला
17- रामकुमार
18- गोवर्धन धीवर पिता राम भरोस निवासी लछनपुर
19- सहसराम
20- धनबाई धीवर निवासी भोजपुर चाम्पा
21- अन्य आरोपी

पुलिस का कहना है कि घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि बिना अनुमति विरोध प्रदर्शन करने एवं चक्का जाम कर यातायात बाधित करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles