छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

अवैध परिवहन एवं उत्खनन करते 5 वाहन जब्त,खनिज विभाग की कार्रवाई …

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में खनिज विभाग के उड़नदस्ता दल प्रभारी उत्तम प्रसाद खूँटे, प्रभारी खनिज निरीक्षक द्वारा जिला जॉजगीर चॉपा के नवापारा, बम्हनीडीह एवं पीथमपुर क्षेत्र में खनिजो के अवैध अवैध उत्खनन, परिवहन करने वाले वाहनो व अवैध भण्डारण करने वाले स्थलो का औचक जाँच किया गया।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech
img 20231218 wa00235230760176840607029 Console Corptech

खनिज अधिकारी हेमंत चेरपा ने बताया कि जिले के जॉजगीर तहसील अंतर्गत ग्राम नवापारा में रात्रि में जॉच के दौरान 01 चैन माउन्टेन मशीन को खनिज रेत का अवैध उत्खनन करते पाये जाने पर जप्त कर अवैध उत्खनन का प्रकरण दर्ज किया गया साथ ही अवैध परिवहन करने वाले खनिज रेत के 04 प्रकरण (02 ट्रैक्टर, 02 हाईवा) दर्ज किया गया। इस प्रकार जिले में खनिजो के अवैध परिवहन / उत्खनन करने वाले कुल 05 वाहनो को जप्त कर प्रकरण दर्ज किया जाकर खनिज नियमो के तहत कार्रवाई  की जाएगी समस्त वाहनो को पुलिस अभिरक्षा मे रखा गया है।कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन,भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जिला स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा विशेष अभियान चलाकर निरन्तर जाँच किया जा रहा है। अवैध उत्खननकर्ताओं, परिवहनकर्ताओं, भण्डारणकर्ताओ के विरूद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमावली 2015 के नियम 71 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

Related Articles