छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

तस्वीर बोल रही हैं: राजनीति में कोई किसी का स्थाई दोस्त या दुश्मन नहीं होता …

जांजगीर-चांपा। इन दिनों सोशल मीडिया पर डॉ. चरण दास महंत और मो. इब्राहिम मेमन की तस्वीर को देखकर लोग कह रहे है कि राजनीति मे कोई किसी का स्थाई दोस्त या दुश्मन नहीं होता

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

दरअसल पिछले दिनों नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और जोगी कांग्रेस के प्रमुख सिपहसालार रहे।मो.इब्राहिम मेमन ने छग विधानसभा अध्यक्ष डा.चरण दास महंत से सौजन्य भेंट की इस भेंट की तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया मे चर्चा का विषय बना हुआ है और तस्वीर देख यह सवाल सहज ही उठ रहा है कि क्या फिर से एक बार मो.इब्राहिम मेमन की राजनीति चमकने वाली है और उनका तकदीर फिर से करवट लेने वाली है ?

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

उल्लेखनीय है कि मेमन अपने राजनीति के शुरुआती दिनों में महंत से जुड़े रहे है और कालांतर मे अजीत जोगी से जुड़ने के बाद अपने राजनीतिक कद बढ़ाने मे सफल रहे है ।‌अजीत जोगी के मुख्यमंत्रीत्व काल मे कांग्रेस मे मेमन का क्या महत्व होता था यह किसी से छिपा नहीं है।लेकिन समय सबका एक समान नहीं रहता लिहाजा मेमन का भी समय बदलते हुए राजनीतिक परिवेश में बदल गया। जोगी के मरणोपरांत मेमन का राजनीतिक जीवन भी काफी प्रभावित हुआ और वे समय के नजाकत को देखते हुए राजनीतिक तटस्थता बनाकर चलने लगे थे । लेकिन पिछले दिनों रायपुर मे डा.चरणदास महंत से उनकी सौजन्य भेंट ने राजनीतिक चर्चा को हवा दे दी और यही कारण है कि लोग महंत और मेमन की मुलाकात को लेकर अपने अपने तरीके से चर्चा करने लगे। चूंकि निकट ही विधानसभा चुनाव है ऐसे मे नेताओं की हर गतिविधियां चर्चा का विषय बन जाती है यही कारण है कि महंत और मेमन की भेंट चर्चा का विषय बन गयी।

Related Articles