Uncategorized

नपा उपाध्यक्ष हरदेव देवांगन ने दी प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं …

img 20241028 wa00548556059602014454397 Console Corptech

चांपा। नगर पालिका उपाध्यक्ष हरदेव देवांगन ने दीपावली पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने इस पर्व को सुख, समृद्धि और आरोग्यता का प्रतीक बताया। देवांगन ने बुराई पर अच्छाई की विजय और जरूरतमंदों के जीवन में खुशियां देना इस पर्व की महानता है।
नगर पालिका उपाध्यक्ष ने प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए सभी के लिए उन्नति और प्रगति की कामना की है। उन्होंने कहा कि यह पावन पर्व सभी के जीवन को सुख, समृद्धि, सौभाग्य एवं आरोग्यता के धवल प्रकाश से दीप्त करे। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य, अत्याचार पर सदाचार और अंधकार पर प्रकाश की विजय का पर्व है। दीपावली स्वयं को अंधेरे में रखकर दूसरों को प्रकाशित करने वाले दीपक की त्याग और समर्पण से भी प्रेरणा लेने का अवसर प्रदान करता है साथ ही संदेश देता है कि हमें भी जरूरतमंद लोगों के जीवन में दीपक की भांति खुशियों की ज्योति जलाने का प्रयास करना चाहिए

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan 1 Console Corptech

Related Articles