Uncategorized

विधायक व्यास कश्यप ने मुख्यमंत्री के आगमन पर जताया अनोखा विरोध, अधूरी परियोजनाओं को लेकर जताई नाराजगी …

img 20250807 wa00458700106444140610722 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। कांग्रेस विधायक व्यास कश्यप ने आज जिला मुख्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आगमन पर अनोखे ढंग से विरोध दर्ज कराया। विधायक ने अपने हाउसिंग बोर्ड कार्यालय में “जांजगीर-चांपा की उपेक्षा बंद करो, बजट प्रावधानों की राशि स्वीकृत करो” लिखे बैनर लगाकर प्रदर्शन किया, जो पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गया है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

विधायक कश्यप ने बताया कि जिले के लिए कई निर्माण कार्यों के लिए बजट में राशि स्वीकृत हो चुकी है, लेकिन प्रशासनिक मंजूरी न मिलने के कारण अब तक ये कार्य अधूरे हैं। इनमें इंजीनियरिंग कॉलेज, हसदेव नदी में गेमन पुल, मेडिकल कॉलेज, पुलिस भवनों सहित कई सड़कों और पुलों का निर्माण कार्य शामिल है। विधायक ने प्रशासनिक उदासीनता के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को जिम्मेदार ठहराते हुए उन पर निशाना साधा।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

इसके साथ ही प्रदेश कांग्रेस पार्टी द्वारा बिजली बिलों के विरोध में आयोजित प्रदर्शन के तहत जांजगीर में कांग्रेस कार्यकर्ता शाम 5 बजे बिजली कार्यालय के सामने मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर विरोध दर्ज करेंगे।

Related Articles