Uncategorized

अवैध पटाखा भंडारण पर पुलिस की कार्रवाई, अवैध फटाखे जब्त …

img 20250830 wa00794758621690800353449 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध पटाखों की भंडारण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देश पर लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में थाना जांजगीर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रेड कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से पटाखा रखने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सागर खत्री (उम्र 25 वर्ष), निवासी अकलतरा रोड जांजगीर के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से लगभग 8,000 रुपए मूल्य के दो कार्टून विभिन्न प्रकार के पटाखे बरामद किए गए। उसके विरुद्ध धारा 9(ख) विस्फोटक अधिनियम के तहत विधिवत मामला दर्ज कर कार्यवाही की गई है।यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं सीएसपी श्रीमती कविता ठाकुर के मार्गदर्शन में की गई।उप निरीक्षक भवानी सिंह चौहान, उप निरीक्षक सत्यम कुमार चौहान, प्र.आर. राजकुमार चंद्रा, प्रकाश राठौर, आर. राजू लाठेवाल एवं थाना स्टाफ की अहम भूमिका रही।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech

Related Articles