Uncategorized

चांपा स्टेशन पर सघन टिकट जांच, 238 मामलों से 1.42 लाख वसूला गया जुर्माना …

img 20251225 wa00577989044298919103013 Console Corptech

चांपा। टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने, बिना टिकट यात्रा पर प्रभावी रोक लगाने तथा यात्रियों को रेलवे नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल द्वारा चाम्पा स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

यह अभियान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं सहायक वाणिज्य प्रबंधक डी.एस. चौहान के नेतृत्व में 25 दिसम्बर 2025 को आयोजित किया गया। अभियान में मुख्य टिकट निरीक्षक सहित टीटीई स्टाफ की सक्रिय भागीदारी रही।
अभियान के दौरान चाम्पा स्टेशन से गुजरने वाली 13 ट्रेनों में सघन टिकट जांच की गई। इस दौरान कुल 238 मामलों में 1,42,865 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इनमें बिना टिकट यात्रा के 165 मामलों से 1,06,985 रुपये, अनियमित टिकट के 57 मामलों से 33,980 रुपये, तथा बिना बुक किए गए लगेज के 16 मामलों से 1,900 रुपये का जुर्माना शामिल है।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के लिए वैध टिकट लेकर ही सफर करें तथा स्टेशन परिसर में प्रवेश से पूर्व प्लेटफार्म टिकट अवश्य खरीदें। एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए फुटओवर ब्रिज का उपयोग करें और रेलवे की संपत्ति को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाए रखने में सहयोग करें।
रेल प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने तथा रेलवे नियमों के अनुपालन के लिए इस प्रकार के टिकट चेकिंग अभियान आगे भी निरंतर जारी

Related Articles