Uncategorized

चांपा में होगी विद्या भारती की प्रांतीय एवं क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता …

img 20260915 wa00331130406973945748579 Console Corptech

चांपा। विद्या भारती मध्य क्षेत्र के तत्वावधान में प्रांतीय एवं क्षेत्रीय कबड्डी खेलकूद प्रतियोगिता-2026 का आयोजन चांपा में किया जा रहा है। सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़, रायपुर के संयोजन में तिलभाण्डेश्वर बाल कल्याण समिति चांपा द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चांपा में प्रतियोगिता के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।

15 सितंबर को प्रांतीय प्रतियोगिता का उद्घाटनप्रांतीय कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन 15 सितंबर, मंगलवार शाम 7 बजे होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व्यास नारायण कश्यप, विधायक जांजगीर-चांपा विधानसभा होंगे। अध्यक्षता लक्ष्मणराव मगर प्रादेशिक सचिव, सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़, रायपुर करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि प्रदीप नामदेव, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद चांपा होंगे।

17 सितंबर को होगा प्रांतीय प्रतियोगिता का समापनप्रांतीय प्रतियोगिता का समापन 17 सितंबर, गुरुवार सुबह 10:30 बजे होगा। मुख्य अतिथि इंजीनियर रवि पाण्डेय, प्रदेश प्रवक्ता, भारतीय जनता पार्टी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान मोर्चा होंगे। अध्यक्षता श्रीमती सत्यलता मिरी,अध्यक्ष जिला पंचायत जांजगीर-चांपा करेंगी। विशिष्ट अतिथि श्रीमती कमला देवी पाटले, पूर्व सांसद जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति होंगी

18 सितंबर को क्षेत्रीय प्रतियोगिता का शुभारंभइसके बाद 18 सितंबर, शुक्रवार शाम 7 बजे क्षेत्रीय कबड्डी खेलकूद प्रतियोगिता-2026 का उद्घाटन होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तोखन साहू, केंद्रीय राज्यमंत्री, आवास एवं शहरी मंत्रालय, भारत सरकार होंगे। अध्यक्षता चन्द्रशेखर देवांगन, प्रांत कार्यवाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, छत्तीसगढ़ प्रांत करेंगे।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मुखतेज सिंह बड़ेसा, संयोजक विद्या भारती खेल परिषद एवं उपाध्यक्ष स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया सहित खेल जगत से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।

21 सितंबर को क्षेत्रीय प्रतियोगिता का समापन –  क्षेत्रीय प्रतियोगिता का समापन समारोह 21 सितंबर, सोमवार सुबह 10:30 बजे आयोजित होगा। मुख्य अतिथि अरुण साव ,उपमुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन होंगे। अध्यक्षता जुड़ावन सिंह ठाकुर, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, विद्या भारती मध्य क्षेत्र करेंगे। मुख्य वक्ता शअखिलेश मिश्र, क्षेत्रीय संगठन मंत्री, विद्या भारती मध्य क्षेत्र होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि सुधीर देव, सचिव, भारतीय कुष्ठ निवारक संघ, कोरबा नगर एवं सोठी आश्रम चांपा होंगे।

खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंचप्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। आयोजन समिति द्वारा प्रतियोगिता की तैयारियां की जा रही हैं। सात दिनों तक चलने वाले इन आयोजनों से चांपा में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर भी मिलेगा।
आयोजक: सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांपा, जिला जांजगीर-चांपा।

Related Articles