

चांपा। 1983 मे हुए जनांदोलन के दौरान पुलिस की गोली से मृत्यु को गले लगाने वाले छात्र राजकरण दुग्गड़ की पुण्यतिथि पर नागरिकों द्वारा राजकरण दुग्गड़ उद्यान मे पुण्यतिथि एवं श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया गया।
सर्वप्रथम उपस्थित लोगों ने बारी बारी से राजकरण दुग्गड़ की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित किया। तत्पश्चात तात्कालीन छात्र नेता के रूप मे जनांदोलन के दौरान गिरफ्तार हुए तथा इस प्रकरण मे वर्षों न्यायालय मे पेशी का चक्कर लगाने मो इब्राहिम ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, जनसमस्याओं के निराकरण करने के लिए नागरिकों को हमेशा एकजुट रहना चाहिए। जनाधिकार संघर्ष समिति के माध्यम से नगर के जनांदोलनों का नेतृत्व करने वाले कार्तिकेश्वर स्वर्णकार ने कहा कि शहीद राजकरण दुग्गड़ हमेशा नागरिकों के दिलों मे अमर रहेंगे। प्रतिमा निर्माण समिति के संयोजक एवं पालिकाध्यक्ष प्रदीप नामदेव, सुनील साधवानी, नागेन्द्र गुप्ता,अखिलेश पाण्डेय,ने भी सभा को संबोधित किया। श्रद्धांजलि सभा के अंत मे दो मिनट का मौन धारण किया गया।

सभा का संचालन अनंत थवाईत तथा आभार प्रगट सुधीर बाजपेई ने किया।इस अवसर पर संतोष सिंह जब्बल, महेन्द्र तिवारी,ललित देवांगन, शशिभूषण सोनी,राजन गुप्ता,गणेश श्रीवास , नरेन्द्र ताम्रकार, संतोष यादव,राजू बहोरा आदि के साथ ही पालिका के महिला कर्मचारी भी उपस्थित थे जिन्होंने कार्यक्रम आयोजन को लेकर उद्यान की साफ सफाई करने मे विशेष भूमिका निभाई।




