
चांपा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जय माँ बमलेश्वरी व्यवस्थापन समिति, धोबीपारा चांपा द्वारा 10 नवंबर 2026 को अन्नकूट एवं गोवर्धन पूजा का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन माँ बमलेश्वरी प्रांगण में संपन्न होगा।
आयोजन समिति ने नगर एवं आसपास के क्षेत्रों के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पूजा-अर्चना में शामिल होने और अन्नकूट प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ लेने की अपील की है।
कार्यक्रम का आयोजन जय माँ बमलेश्वरी व्यवस्थापन समिति, धोबीपारा चांपा द्वारा किया जा रहा है। आयोजन की संरक्षक श्रीमती इंदु शशि शुक्ला हैं। धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है।




