Uncategorized

नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर अनाचार का आरोपी गिरफ्तार …

जांजगीर-चांपा।  नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर उसके साथ अनाचार करने के मामले में जांजगीर कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मामले में बालिका को सकुशल बरामद कर लिया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 अक्टूबर 2026 को एक नाबालिग बालिका को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने की सूचना पर सिटी कोतवाली जांजगीर में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बालिका की लगातार तलाश की और उसे सकुशल बरामद किया। विवेचना के दौरान पुलिस के अनुसार खोरसी, थाना शिवरीनारायण निवासी भुवन साहू द्वारा बालिका को शादी का झांसा देकर उसके साथ अनाचार किए जाने की जानकारी सामने आई।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले की कार्रवाई में उपनिरीक्षक बेलसज्जर लकड़ा, एएसआई अरुण सिंह, मुकेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक अनिल सिंह एवं आरक्षक दिलीप सिंह का योगदान रहा।

Related Articles