
चांपा। दीपावली पर्व के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष लव कुमार देवांगन ने ग्राम देवरहा पहुंचकर बच्चों के साथ खुशियां बांटी। उन्होंने बच्चों को मिठाई, पटाखे एवं रुपये वितरित कर दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं।
आज दोपहर ग्राम देवरहा पहुंचे लव कुमार देवांगन ने बच्चों से मुलाकात की और उनके साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। मिठाई और पटाखे पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।


इस अवसर पर लव कुमार देवांगन ने कहा कि दीपावली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और खुशियां बांटने का संदेश देता है। जरूरतमंद और बच्चों के साथ त्योहार की खुशियां साझा करना सबसे बड़ी खुशी है।
उनकी इस पहल की ग्रामीणों ने सराहना की।


