

चांपा। दीपावली पर्व के अवसर पर कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) इकाई चांपा द्वारा दीप वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। गुरुवार को सदर बाजार स्थित मुरारका कॉम्प्लेक्स में आयोजित कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों को दीप वितरित कर दीप पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।
कैट इकाई चांपा के इस आयोजन में अध्यक्ष राजन गुप्ता सहित संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अनिल मनवानी, राम खूबवानी, मनोज धामेचा, अशोक चौधरी, अनिल गुप्ता, गब्बर गुरनानी सहित कैट के सदस्यों ने सहभागिता की।


इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने दीपावली पर्व को आपसी भाईचारे, खुशहाली और उल्लास के साथ मनाने का संदेश दिया। कैट द्वारा किए गए दीप वितरण कार्यक्रम को व्यापारियों ने भी सराहा।
कार्यक्रम के माध्यम से संगठन ने सभी व्यापारी बंधुओं एवं क्षेत्रवासियों को दीपावली पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।



