छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

प्रकृति के प्रति अपना प्रेम जाहिर करते हुए पांडेय चला रहा जागरूकता एक अभियान, छह सालों से वट पीपल के लगाए 135 पौधे …

जांजगीर चांपा। समग्र ब्राह्मण परिषद के जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश संवाद प्रभारी प्रशांत तिवारी के मामा कृष्णकुमार पांडेय की प्रकृति के प्रति जागरूकता एक छोटे से अभियान के तहत पौधरोपण का अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत वट एवं पीपल पौधे लगाने का सार्थक प्रयास किया गया। उन्होंने आज किए पौधरोपण को मिलाकर अब तक कुल 135 पौधे लगाकर प्रकृति प्रेम का संदेश दिया है। आपकों बता दें कि श्री पाण्डेय पिछले छह वर्षो से इस नेक काम मे परिवार के साथ संलग्न है। उन्होंने प्रकृति के प्रति अपना प्रेम जाहिर करते हुए पौधरोपण का जो अभियान प्रारंभ किया है, उससे समाज के सामने भी एक अच्छा उदाहरण है। इसके अलावा श्री पान्डेय गौ सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते है एवं घर जांजगीर में ही गौ माता की सेवा और गौ सेवा धर्म का पालन कर रहे हैं।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console Corptech WhatsApp Image 2025 10 30 at 13.20.49 Console Corptech

WhatsApp Image 2025 10 30 at 13.24.20 Console Corptech

Related Articles