छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

सक्ति जिले की नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने किया पदभार ग्रहण …

जांजगीर-चांपा/सक्ती। सक्ति जिले की नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया, इसके पूर्व उन्हे गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया , इसके पश्चात उनके द्वारा जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों तथा थाना प्रभारियों से परिचय प्राप्त कर उनकी मीटिंग ली गई जिसमे थाना प्रभारियों से उनके थाने में घटित अपराधों के संबंध में जानकारी ली गई उनके द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया सभी बेसिक पोलिसिंग पर ध्यान देवें , पुलिस का अपराधियों में खौफ हो और जनता में शांति व्याप्त रहे सभी बेहतर कार्य करें।इसके बाद नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन सक्ति और थाना शक्ति का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश प्रभारी को दिया, इस दौरान एएसपी गायत्री सिंह , डीएसपी अंजली गुप्ता , प्रोब डीएसपी चंद्रहास , रक्षित निरीक्षक उमेश राय ,सभी थाना प्रभारी कार्यालय के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

ज्ञात हो कि आईपीएस अंकिता शर्मा 2018 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। बेसिक ट्रेनिंग के बाद इन्हें बतौर ट्रेनिंग पोस्टिंग जिला बलोदाबाजार में कार्य किया बाद रायपुर में सीएसपी आजाद चौक रायपुर में पहली पोस्टिंग मिली जहा सेवा करने बाद एडिशनल एसपी नक्सल ऑपरेशन जगदलपुर में पोस्टिंग होने पर इन्होंने नक्सल उन्मूलन के क्षेत्र में महिला अधिकारी होने के बाद भी बेहतरीन कार्य किया, और कई मौकों पर वहा के जंगलों में टीम का नेतृत्व किया । सितंबर 2022 में इन्हे पुलिस अधीक्षक के रूप में अहम पोस्टिंग नवीन जिला खैरागढ़ के प्रथम पुलिस अधीक्षक के रूप में हुई जहा इन्होंने अपनी सेवाएं देकर जिला सक्ति के पुलिस अधीक्षक अधीक्षक के पद पर पदस्थ हुई है ।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

Related Articles