Uncategorized

सांसद की आभार रैली में नही जुटी 60 लोगों की भींड,60 हजार वोटों से जीती है चुनाव …

img 20240615 wa00295991209084636431997 Console Corptech

जांजगीर-चांपा/सक्ती। जांजगीर चाम्पा लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ शिव डहरिया को 60 हजार वोटो से मात देकर सांसद बनने वाली भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े अपनी आभार रैली में 60 लोगो की भीड़ भी नही जुटा पाई। अगर DJ और पुलिस वालो को छोड़ दे तो इस आभार रैली में 30 लोग भी नही थे।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

दरअसल लोकसभा चुनाव जीतने के बाद कमलेश जांगड़े का पहली बार सक्ती आगमन हुआ है। सांसद कमलेश जांगड़े के स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ता जोरशोर से जुटे थे। शोशल मीडिया में लगातार प्रचार किया जा रहा था लेकिन जब आभार रैली निकली तो आम लोग तो दूर भाजपा कार्यकर्ता भी इस रैली से नदारद रहे। आभार रैली में भीड़ नही जुटने से लोग तरह तरह की चर्चा कर रहे है।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech

लोगों का कहना है कि सांसद को कुछ लोगों ने हाईजैक कर लिया है तो वही कुछ लोग इसे गुटबाजी का नतीजा बता रहे है। शहर के वरिष्ठ और प्रबुद्धजनों का कहना है कि इस वक्त रहते सांसद महोदया को संभलना होगा नही तो पूर्व सांसद गुहारम अजगल्ले की हालत किसी से नही छिपी है।

Related Articles