Uncategorized

20 लाख के विकास कार्यों का नपाध्यक्ष जय थवाईत सहित जनप्रतिनिधियों ने किया भूमिपूजन …

चांपा। नगरपालिका क्षेत्र में लगातार विकास का कार्य हो रहा है।इसी कड़ी में आज नपाध्यक्ष जय थवाईत ने अपने जन्मदिन के अवसर पर 20 लाख की लागत से नाली निर्माण का भूमिपूजन किया। वार्ड नंबर 25 में गुरुद्वारा रोड से लेकर मंझली तालाब तक नाली निर्माण 20 लाख रुपये की लागत से होगा जिसका भूमिपूजन नगरपालिका अध्यक्ष जय थवाईत ,पार्षद भूपेंद्र यादव,सुनील साधवानी सहित पार्षदगण के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर नपाध्यक्ष जय थवाईत ने नपा ठेकेदार और इंजीनियर को कार्यो में गुणवत्ता को प्रमुखता से ध्यान देने की बात कही और जल्द से जल्द कार्य को पूरा करने को कहा।इस अवसर पर नपाध्यक्ष जय थवाईत, नगर पालिका उपाध्यक्ष हरदेव देवांगन,पार्षद भूपेंद्र बहादुर ,अनिल रात्रे,दिनेश्वर देवांगन,पुसाउ सिंह सिदार,भीषम राठौर,पुरुषोत्तम देवांगन,नपा अधिकारी-कर्मचारी सहित ठेकेदार एवं वार्डवाशी उपस्थित थे।

Related Articles