Uncategorized

चांपा के कृष्णा अस्पताल के डॉक्टर पर छेड़छाड़ का लगा गंभीर आरोप, परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे …

img 20250330 wa00059084662131588838500 Console Corptech

चांपा।शहर के श्री कृष्णा अस्पताल के डॉक्टर जय प्रकाश देवांगन पर एक महिला ने अशोभनीय व्यवहार और छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाया है। इस घटना की खबर फैलते ही महिला के परिजन सहित समाज के अन्य लोग अस्पताल में आक्रोशित होकर जमा हो गए।

घटना के बाद अस्पताल परिसर में भारी भीड़ एकत्रित हो गई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। चांपा पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपी डॉक्टर अस्पताल से फरार हो गया है।

img 20250330 wa01026912734127799868886 Console Corptech
आरोपी डॉक्टर जय प्रकाश देवांगन

पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। वहीं, पीड़ित महिला और उसके परिजनों का कहना है कि उन्हें न्याय चाहिए और आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। इस घटना से स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा और रोष देखने को मिल रहा है।

Related Articles