Uncategorized

महिला से छेड़छाड़ के आरोपी डॉक्टर को चांपा पुलिस न्यायालय में पेश करेगी आज,यह डॉक्टर पहले भी कर चुका है ऐसी हरकत …

img 20250330 wa01021744970491278577678 Console Corptech

चांपा। नगर के श्रीकृष्णा हॉस्पिटल में कार्यरत डॉक्टर जय प्रकाश देवांगन को चांपा पुलिस ने महज चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया। एक महिला ने डॉक्टर पर छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाया, जिसके बाद से वह फरार हो गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कॉल ट्रेसिंग के जरिए उसे धर दबोचा।

चौंकाने वाली बात यह है कि यह डॉक्टर पहले भी ऐसे मामलों में फंस चुका है। वर्ष 2022 में बिलासपुर के वंदना हॉस्पिटल में अपने नर्स स्टाफ के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में उसके खिलाफ सिविल लाइन थाना में केस दर्ज हुआ था।

चांपा में हुई हालिया घटना से यह स्पष्ट होता है कि डॉक्टर जय प्रकाश देवांगन की यह कोई पहली हरकत नहीं है। ऐसे लोग सफेद कोट की आड़ में मरीजों के विश्वास को तार-तार कर रहे हैं। डॉक्टर को धरती का भगवान माना जाता है, लेकिन जब वही इस तरह की घिनौनी हरकतें करने लगें, तो समाज में डॉक्टरों की छवि पर गंभीर सवाल खड़े हो जाते हैं।चांपा की इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में रोष है। लेकिन जब ऐसे ही पेशे से जुड़े लोग इस तरह की हरकतें करेंगे, तो लोगों का विश्वास चिकित्सा जगत से उठ जाएगा।फिलहाल, पुलिस आरोपी डॉक्टर से पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।आज आरोपी डॉक्टर को चांपा पुलिस जांजगीर न्यायालय में पेश कर रही है।

Related Articles