Uncategorized

शिवनगर में बना काली माता मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं भंडारे का आयोजन …

चांपा। शिवनगर में बंग समाज एवं सर्वसमाज के सहयोग से माँ काली के बना रूप में एक भव्य मंदिर की स्थापना की गई है। यह धार्मिक आयोजन 2 अप्रैल 2025, गुरुवार से प्रारंभ हुआ, जो 5 अप्रैल तक विविध धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सम्पन्न हुआ

कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ
मंदिर स्थापना कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा ने सम्पूर्ण नगर को धार्मिक उत्साह से सराबोर कर दिया।

मुख्य आयोजन क्रम इस प्रकार रहेगा:

दिनांक 4 अप्रैल 2025, शुक्रवार

  • प्रातः 8 बजे: मंडल पूजन
  • दोपहर 2 से 4 बजे: अग्नि स्थापना, देवी महास्नान
  • इसके पश्चात: माँ काली की प्राण प्रतिष्ठा, नामकरण, चक्षुदान एवं राजवेश अर्पण का आयोजन
  • संध्या: भव्य आरती

दिनांक 5 अप्रैल 2025, शनिवार

  • प्रातःकाल: नगर भ्रमण
  • संध्या: विशेष आरती
  • मध्यरात्रि: काली पूजन, दीपदान एवं बलिदान अनुष्ठान

दिनांक 6 अप्रैल 2025, रविवार

  • प्रातः 7 बजे: रुद्राभिषेक
  • प्रातः 9 बजे: गणपति विशेष पूजन
  • प्रातः 10 बजे: हवन, कन्या पूजन एवं पूर्णाहुति
  • दोपहर 1 बजे: विशाल भंडारा
  • संध्या 6 बजे: आरती

इस आयोजन में स्थानीय जनता सहित अन्य स्थानों से भी श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति अपेक्षित है। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर पुण्य लाभ प्राप्त करें।

Related Articles