Uncategorized

नाबालिक से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी प्रधान पाठक गिरफ्तार …

img 20250910 wa00255905824364529491126 Console Corptech

जांजगीर-चांपा।  पुलिस ने नाबालिक बालिका से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console Corptechmahendra Console Corptech

मामला 9 सितम्बर की सुबह करीब 11 बजे का है। आरोपी प्रधान पाठक राजेश्वर प्रसाद जायसवाल, निवासी बम्हनीडीह ने पीड़िता के घर में घुसकर उसके साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश की। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग निकला। घटना की रिपोर्ट पर थाना सारागांव में धारा 331(1), 75(1) BNS एवं 8 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

rajangupta Console Corptech

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन तथा SDOP चांपा यदुमणि सिदार के नेतृत्व में आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

इस कार्रवाई में थाना सारागांव प्रभारी निरीक्षक सुभाष चौबे, सउनि राजेश सिंह तथा महिला प्रधान आरक्षक सरस्वती जांगड़े का विशेष योगदान रहा।

Related Articles