Uncategorized

देर रात तेज आवाज में DJ बजाना पड़ा भारी, कोतवाली पुलिस ने DJ संचालक को किया गिरफ्तार …

img 20260312 wa00496389412955143372472 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा पुलिस ने तेज आवाज में DJ बजाने के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक DJ संचालक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 12 मार्च 2026 की देर रात की गई, जब मेटाडोर वाहन में साउंड सिस्टम माउंट कर अत्यधिक शोर के साथ DJ बजाए जाने की सूचना पुलिस को मिली।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देश पर नियमों का उल्लंघन करने वाले DJ संचालकों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं सीएसपी कोतवाली योगिता बाली खापर्डे के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली की टीम को कार्रवाई के लिए रवाना किया गया।
सूचना मिलने पर पुलिस टीम चांपा रोड पहुंची, जहां मेटाडोर वाहन में लगे DJ सिस्टम को अत्यधिक आवाज में बजाते हुए पाया गया। पुलिस ने मौके पर ही DJ संचालक ज्योतिष कश्यप, पिता बैसाखु कश्यप, उम्र 30 वर्ष, निवासी बाल्को कोरबा को हिरासत में लेकर थाना लाया।
पुलिस ने मेटाडोर वाहन एवं उसमें लगे DJ साउंड सिस्टम को जब्त कर आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कोलाहल अधिनियम के तहत कार्रवाई की। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता (थाना प्रभारी सिटी कोतवाली), सहायक उप निरीक्षक अरुण सिंह, प्रधान आरक्षक,प्रकाश राठौर, भीम श्रीवास तथा आरक्षक नितेश विश्वकर्मा का विशेष योगदान रहा।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech
img 20260312 wa00488563186646021403534 Console Corptech

Related Articles